Oscars 2023 : RRR, The Kashmir Files, Kantara समेत ये मूवीज रिमाइंडर List में शामिल
लॉस एंजिलिस। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने ऑस्कर के लिए योग्य 301 फीचर फिल्मों की सूची जारी की है जिनमें आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और कंतारा जैसी भारतीय फिल्में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:-हर धर्म का अपना सेंसर बोर्ड हो, 'बेशरम रंग’ विवाद पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान
रिमाइंडर सूची में ऐसी फिल्में शामिल हैं जो आधिकारिक तौर पर विभिन्न श्रेणियों में दूसरी फिल्मों को टक्कर देंगी। हालांकि केवल सूची में शामिल होने से यह गारंटी नहीं है कि फिल्म 24 जनवरी को घोषित होने वाले अकादमी पुरस्कारों के अंतिम नामांकन में भी होंगी।
भारत की ओर से आधिकारिक रूप से ऑस्कर भेजी गई पान नलिन की ‘छेलो शो’ के अलावा विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स, मराठी फिल्म मी वसंतराव, तुझ्या साठी काही, आर माधवन की रॉकेटरी: द नंबी इफैक्ट, इराविन निझल और कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोना भी इस सूची में शामिल हैं।
भारतीय फिल्म छेलो शो, आरआरआर, ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स पहले ही चार श्रेणियों के लिए ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में जगह बना चुकी हैं। यह संभवत: पहली बार है जब भारत ने चार श्रेणियों में ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है। इस प्रक्रिया के बाद ही अंतिम नामांकनों की घोषणा की जाती है।
निर्देशक विवेक अग्नहोत्री ने फैंस को किया मिस लीड
ऑस्कर्स 2023 में द कश्मीर फाइल्स के शॉर्टलिस्ट होने की बात फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्नहोत्री ने ट्वीट के मूवी प्रेमियों को मिस गाइड करने की कोशिश की है। हालांकि ये सिर्फ शब्दों का खेल है।
सबसे पहले बताते हैं विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में क्या लिखा। वे लिखते हैं- बिग अनाउंसमेंट! द कश्मीर फाइल्स द एकेडमी की फर्स्ट लिस्ट में ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। ये भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं सभी को बधाई देता हूं।
दूसरे ट्वीट में डायरेक्टर लिखते हैं- पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, अनुपम खेर सभी बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुए हैं। ये बस शुरूआत है। रास्ता लंबा है। सभी को ब्लेस करें।
मूवी प्रेमी अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर खुश हों कि उससे पहले बता दें फिल्म ऑस्कर 2023 के लिए फिल्म शॉर्टलिस्ट नहीं हुई है। बल्कि ऑस्कर 2023 के लिए रिमाइंडर सूची में शामिल की गई है।
ये भी पढ़ें:-भोजपुरी एक्टर निरहुआ की फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' इस दिन होगी रिलीज
