भोजपुरी एक्टर निरहुआ की फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' इस दिन होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

यह फिल्म 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर रिलीज होगी।इस फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के निशांत उज्जवल रिलीज कर रहे हैं।

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म सबका बाप अंगूठा छाप मकर संक्राति के अवसर पर 14 जनवरी को रिलीज होगी। निर्माता प्रदीप के शर्मा की आने वाली फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव की मुख्य भूमिका है। 

ये भी पढ़ें:-Pathaan Official Trailer : धांसू एक्शन...जबर डायलॉग...आतंकी हमले से देश को बचाने निकले पठान

यह फिल्म 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर रिलीज होगी।इस फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के निशांत उज्जवल रिलीज कर रहे हैं। बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. और एस आर के म्यूजिक - रौशन सिंह प्रस्तुत फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' को लेकर रौशन सिंह ने बताया कि यह फिल्म उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर बनी है। 

फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की मेहनत को दर्शक महसूस कर सकेंगे। लंबे समय बाद निराहुआ और अक्षरा एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्म उनके फैंस के लिए भी काफी अहम है और उनको इस फिल्म का इंतजार भी है। हमें उम्मीद है हमारी फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स को बेहद पसंद आने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' की सह निर्माता अनिता शर्मा और पद्म सिंह है।

 फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव के साथ संजय पांडेय, संजय महानंद, मनोज टाइगर, पद्म सिंह, प्रीति सिंह, शंभू राणा, राजीव यादव, संजीव मिश्रा, कन्हैया एस विश्वकर्मा, ऋषि प्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप मिश्रा, कविता सिंह, के के पांडेय आदि मुख्य भूमिका में हैं। 

म्यूजिक मधुकर आनंद का है। लिरिक्स प्यारे लाल यादव, संतोष पुरी, सत्या सावरकर, हरेराम डेंजर, झूलन झील, विनय निर्मल का है। कहानी राकेश त्रिपाठी का है। मार्केटिंग हेड विजय कुमार यादव हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।

ये भी पढ़ें:-Tunisha Sharma मौत मामला : शीजान खान की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने आगे बढ़ाई जमानत याचिका

संबंधित समाचार