आज का राशिफल: 05 अगस्त 2020
मेष- आज अपने लक्ष्यों के प्रति जागरूक रहेंगे। सन्तान के आज्ञाकारी व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमी जन के साथ यात्रा और पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। तकनीकी समस्याओं का निदान कर लेंगे। वृष- आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी। गले में संक्रमण हो सकता है। ऑफिस में सहयोग प्राप्त होगा। पूरे मनोयोग से …
मेष- आज अपने लक्ष्यों के प्रति जागरूक रहेंगे। सन्तान के आज्ञाकारी व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमी जन के साथ यात्रा और पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। तकनीकी समस्याओं का निदान कर लेंगे।
वृष- आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी। गले में संक्रमण हो सकता है। ऑफिस में सहयोग प्राप्त होगा। पूरे मनोयोग से अपने काम में जुटे रहेंगे। घरेलू सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं।
मिथुन- आज भाग्य का सहयोग कम मिलेगा। मन में वैराग्य की भावना पनप सकती है। घर में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। काम को लेकर अनचाही यात्रा करनी पड़ेगी।
कर्क- आज सेहत कमजोर हो सकती है। काफी कठिन और संघर्षपूर्ण स्थितियाँ सामने आयेंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय संशय का सामना करना पड़ेगा। मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।
सिंह- आज आपको किसी साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। अविवाहित लोगों के रिश्ते आज तय हो सकते हैं। जीवनसाथी को भरपूर समय देने का प्रयास करेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने का मन बनायेंगे।
कन्या- आज नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने वाली है। मेहनत का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। अपनी कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं। आत्म मूल्यांकन करने के लिये समय अनुकूल है।
तुला- आज लवमेट्स शायद आपकी भावनाओं और आवश्यकताओं को न समझ पायें। भाइयों के साथ सम्बन्धों में कटुता न आने दें। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि लेंगे। रुका हुआ धन मिलने से मन अच्छा रहेगा।
वृश्चचिक- आज सामाजिक समारोह में शामिल होने से बचें। दूसरों के मामलों में उलझने से आपकी साख कम हो सकती है। बाहरी व्यक्तियों के साथ अपना समय बर्बाद न करें। महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं।
धनु- आज का दिन सुख-सुविधा और विलासिता में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में व्यापक सुधार होने के योग बन रहे हैं। घर में अचानक कुछ अतिथियों का आगमन हो सकता है।
मकर- आज का दिन महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। बिना विचार किये कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें। पड़ोसियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। ऑफिस में कुछ लोग आपके खिलाफ गलत बातें प्रचारित करने का प्रयास कर सकते हैं।
कुंभ- आज आपके बिजनेस पार्टनर्स के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी प्रतिभा और प्रभावी व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई में समस्या आ सकती है।
मीन- आज अनावश्यक निवेश और अपव्यय आपके बजट को खराब कर सकता है। बड़े-बुजुर्गों की बातों का बुरा न मानें। दूसरों की बातों को गम्भीरता से लेने के बजाय अपने कमजोर पक्ष को जाँचने का प्रयास करें।
