बहराइच: कार सवार यात्रियों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक यात्री की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर जयरामपुरवा गांव के पास कार सवार यात्रियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया है। सभी यात्री दिल्ली से कार द्वारा अपने घर जिले के नवाबगंज जा रहे थे।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर लसुरवा गांव निवासी चार यात्री दिल्ली से घर के लिए कार द्वारा रवाना हुए। कार सवार यात्री नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के जयराम पुरवा गांव के पास पहुंचे। मंगलवार को कार सवार यात्रियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार गांव निवासी राजू (30) गयादीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राम समुझ पुत्र गुरूदीन समेत दो लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि कार चालक और एक अन्य यात्री बाल बाल बच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार पर दिल्ली का नंबर पड़ा था। ऐसे में सभी के दिल्ली से ही कार बुक कराकर घर जाने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: विश्व कल्याण के लिए मां पीताम्बरा 108 कुंडीय महायज्ञ 22 जनवरी से

 

 

संबंधित समाचार