'बीड़ी जलाइले' पर पाकिस्तान के इस कपल की धुआंधार परफॉर्मेंस, Viral हुआ हैरतअंगेज डांस Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। फिलहाल इन दिनों इंटरनेट ने दो देशों के संगीत को लोगों के बीच काफी तेजी से पहुंचाने के साथ ही उसे पॉपूलर बना दिया है। हाल ही में एक पाकिस्तानी युवती को लता मंगेशकर के सॉन्ग पर थिरकते देखा गया था। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गई थी। वहीं अब एक पाकिस्तानी कपल को शादी समारोह के दौरान बॉलीवुड सॉन्ग पर झूमते देखा जा रहा है। जिनका वीडियो पाकिस्तान के साथ ही भारत में भी काफी सराहा जा रहा है।

'बीड़ी जलइले' पर थिरका पाकिस्तानी कपल
वीडियो में डांस कर रहे बुजुर्ग कपल हैरतअंगेज डांस करते हुए अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीत रहे हैं। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान भी अपनी ओर खींच रही है। पाकिस्तानी कपल को बॉलीवुड सॉन्ग 'बीड़ी जलइले' पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देते देखा जा सकता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के एक वेडिंग फ़ोटोग्राफ़र ने पोस्ट किया है। वीडियो में महिला ने ग्रेसफुल शरारा पहना हुआ है, वहीं उनके साथ डांस कर रहे शख्स को कुर्ता पायजामा पहने देखा जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/CmBzEDZDJrz/

यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो
वीडियो में बॉलीवुड सॉन्ग 'बीड़ी जलइले' पर दोनों को शानदार डांस मूव्स लगाते और अपने पैरों की थिरकते देखा जा रहा है। जिसे देख यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स इसे शानदार और दमदार परफॉर्मेंस बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Video: कोबरा पर शख्स चला रहा था गोली, और फिर जो हुआ... देख कांप जाएगी रूह

संबंधित समाचार