Hapur News: जिंदगी की जंग जीत गया मावियान...बोरवेल से निकाला गया बच्चा, 50 फिट की गहाराई में फंसा था मासूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के हापुड स्थित देहात क्ष्रेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में बोरवेल के अंदर गिरे बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बच्चे को एंबुलेस से लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है।

दरअसल,आज मोहल्ला कोटला सादात में एक पांच वर्षीय बच्चा नगर पालिका के बोरवेल के गड्डे में गिर गया था। बच्चे का नाम मावियान बताया जा रहा है। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास बच्चा बोरवेल में गिरा था। घाटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये थी। इसके अलावा राहत एवं बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई थी।

बताया जा रहा है कि बच्चा बोल और सुन नहीं सकता है, लेकिन उसके रोने की आवाज बोरवेल से सुनाई पड़ रही थी। बच्चे को बोरवेल से निकालने के प्रयास जारी था। पाइप के जरिये बच्चे को दूध देने की कोशिश की गई थी। बच्चे ने दूध पिया है। एसडीआरएफ टीम ने बच्चे को सुरक्षित किए जाने के लिए आक्सीजन की सप्लाई बोर में शुरू थी। वहीं, रोशनी के लिए टार्च और कैमरे भी बोरवेल के अंदर पहुंचाए गए थे।

यह भी पढ़ें:-Hapur News: जिंदगी की जंग जीत गया मावियान...बोरवेल से निकाला गया बच्चा, 50 फिट की गहाराई में फंसा था मासूम

संबंधित समाचार