बहराइच : स्वामी विवेकानंद के दर्शन में है समस्या का हल: दीनानाथ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वर्तमान परिदृश्य में युवाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी का आयोजन

बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य विभाग के तत्वावधान में नगर के किसान डिग्री कॉलेज सभागार में वर्तमान परिदृश्य में युवाओं की भूमिका विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीनानाथ तथा मुख्य वक्ता अवध प्रांत के महाविद्यालय कार्य प्रमुख पंकज पटवा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव डॉ. मेजर एसपी सिंह ने की।

किसान डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीनानाथ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दर्शन में सभी समस्याओं का हल निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय कार्य प्रमुख अवध प्रांत पंकज पटवा ने कहा कि जिस समय स्वामी विवेकानंद ने अपनी यश पताका भारत से लेकर अमेरिका तक फहराई उस समय भारत में अंग्रेजों का शासन था, इसके बावजूद अपने आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने सनातन धर्म और राष्ट्रीयता की प्रासंगिकता सिद्ध की। उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र प्रगति के पथ पर चल पड़ा है युवाओं को अपनी सार्थक भूमिका निभानी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किसान पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश अब भारत की ओर देख रहे हैं युवाओं को चाहिए कि वे भारत को जगत गुरु बनाने की दिशा में अपनी सार्थक भूमिका निभाए। संगोष्ठी को प्रतापगढ़ से आए कुलभूषण एवं महाविद्यालय से शिवानी सिंह, अंशू अवस्थी, कविता तथा सचिन गौड़ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह भूपेंद्र, नगर प्रचारक आशुतोष,  ज़िला महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख प्रवीण,सह ज़िला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख शिवम द्विवेदी, नगर कार्यवाह रमेश, सह नगर कार्यवाह शिवम नारायण, एबीवीपी के प्रांत प्रमुख पंकज सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी,नीरज पाण्डेय,अंजनी शुक्ल, डॉ.आनंद श्रीवास्तव, अजय प्रताप सिंह, शैलेश तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : बहराइच : 20 दिन बाद भी नहीं लगाया गया ट्रांसफार्मर

संबंधित समाचार