हरदोई: सोशल साइट्स से न हो एक्साइट, एसपी ने किया आगाह...नटवर लाल फैलाए हुए हैं जाल

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

सोशल साइट्स पर छेड़छाड़ का नाटक कर की जा रही है ठगी- एसपी हरदोई

अमृत विचार, हरदोई। 'हेलो मैं...,आपने फला के साथ छेड़छाड़ की है या सोशल साइट्स पर गलत हरकत की गई है, जिसकी शिकायत फला थाने में दर्ज कराई गई है, फला थाने आ कर सीओ साहब से बात कर लो, ले-दे कर सारा मामला रफा-दफा हो सकता है। इस तरह के फोन आने से घबराए लोग बड़ी आसानी से ठगी का शिकार बनाए जा रहें हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने ऐसे लोगों से बच कर रहने के लिए अपील की है।

बता दें कि इन दिनों सोशल साइट्स पर अनोखे अंदाज में ठगी की जा रही है। किसी के नंबर पर इस तरह का फोन आ सकता है। फोन पर बात करने वाला शख्स खुद को कांस्टेबिल, हेड कांस्टेबिल या इंस्पेक्टर बताकर बात करने वाले से कहेगा कि उसकी फला थाने में शिकायत की गई है कि सोशल साइट्स पर छेड़छाड़ या फिर कोई ऐसी हरकत की गई, जिसे सुनते ही सामने वाले के होश उड़ सकते हैं। उसके बाद वहीं शख्स कहेगा कि फला थाने आ जाओ और सीओ साहब से बात कर लो, सारा मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा।

एसपी श्री द्विवेदी ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के नटवर लाल से चौकन्ना रहें, और फोन पर सोशल साइट्स पर किसी हरकत बाज़ी की शिकायत पर डरे नहीं बल्कि पुलिस की मदद लें।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में बुजुर्ग महिला की हुई मौत

संबंधित समाचार