हरियाणवियों में ही पक्षपात कर रही सरकार: सैलजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा से गुजरी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी नेता राहुल गांधी के सामने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ नारे का झूठ सामने बार-बार आता रहा। उन्होंने आज यहां मीडिया को जारी बयान में कहा कि गांधी पांच दिन तक प्रदेश के लाखों लोगों के संपर्क में आए। इनसे बातचीत और चर्चा के दौरान प्रदेश के लोगों ने गठबंधन सरकार की जमकर पोल खोली। 

ये भी पढ़ें- बिहार में जातिगत जनगणना को चुनौती देने वाली याचिका पर 20 जनवरी से 'सुप्रीम' सुनवाई

उन्हें बताया कि किस-किस तरीके से आम जनता को परेशान करने के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। अलग-अलग समूहों ने उन्हें साफ-साफ बताया कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में गहरा अंतर है। जिस तरह के नारे दिए जाते हैं, आचरण उसके एकदम विपरीत है। हरियाणा एक-हरियाणवी एक की आड़ में प्रदेश के लोगों को आपस में लड़ाने के षड्यंत्र समय-समय पर रचने का इतिहास भाजपा ने बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब भी सरकार पर लोग सवाल उठाने की कोशिश करते हैं, तो उनका ध्यान भटकाने के लिए उन्हें ही आपस में लड़वा दिया जाता है। 

प्रदेश में समान विकास भी कहीं नजर नहीं आता। गांवों और शहरों के बीच की खाई और अधिक बढ़ी है। गांवों में तो सड़कों पर पैचवर्क तक नहीं किया जाता। लोगों ने गांधी को गांवों में बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सेवाओं व खराब सरकारी स्कूलों की हालत की भी विस्तार से जानकारी दी। कुमारी सैलजा ने कहा कि इसके अलावा अग्निवीर, फसल बीमा, शराब घोटाला, एफसीआई घोटाला, धान-गेहूं-बाजरा-सरसों खरीद घोटाला, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग घोटाला आदि की बारीकी से जानकारी उन्हें दी गई।

पीपीपी के बहाने गरीबों के लिए चलाई जा रही स्कीमों को बंद करने, बुजुर्गों की पेंशन काटने, जिंदा लोगों को मृत दिखाने, सरकारी स्कूलों को बंद करने, शिक्षकों समेत सरकारी नौकरियों में पद खत्म करने जैसे भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के जनविरोधी कदम भी राहुल गांधी को प्रदेश के प्रबुद्ध लोगों ने बताए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों ने भी अपनी व्यथा गांधी को बतायी कि किस तरह से भाजपा सरकार आए दिन किसान विरोधी फैसले लेकर उन्हें प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। गन्ना उत्पादक किसानों ने भी प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी ना करने का मुद्दा उठाया। महिलाओं और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ प्रदेश में बढ़ रहे अपराध का मुद्दा भी उठाया गया।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में हर महीने 100 भिखारियों को मुहैया करवाया जाएगा रोजगार! 

 

संबंधित समाचार