झूले से लटक कर शख्स ने दिखाया हैरतअंगेज स्टंट, Video देख फटी की फटी रह जाएंगी आंखें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। दुनियाभर में कई तरह के सिरफिरे लोगों को आए दिन स्टंट करते और खतरों के खिलाड़ी बनते देखा जाता है। जिन्हें देख हर कोई हैरान रह जाता है। इस बीच एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। जहां एक शख्स को मेले के दौरान जोश में होश खो कर हैरतअंगेज स्टंट करते देखा जा रहा है।

देश के अंदर अलग-अलग स्थानों पर किसी खास मौके पर मेले का आयोजन किया जाता है। ऐसे में मेले के दौरान हवा में चक्कर काटने वाला झूला सभी का फेवरेट होता है। जिस पर बैठने के लिए अक्सर बच्चे अपने माता-पिता से जिद करते नजर आते हैं। हाल ही में एक शख्स को इस पर स्टंट करते देखा गया है। 

शख्स ने किया हैरतअंगेज स्टंट
वायरल हो रही वीडियो में एक शख्स मेले में चल रहे चरखी वाले झूले के काफी पास खड़ा नजर आ रहा है। इसी दौरान जोश में आते ही वह अपने हाथों को ऊपर उठाते हुए एक झूले के एक हिस्से को हाथों से पकड़ लेता है और तेजी से हवा में ऊपर की ओर चला जाता है, जिसे देख यूजर्स की जान हलक में आ जाती है। जहां एक ओर यूजर्स को लगता है कि यह सिरफिरा शख्स अचानक से नीचे गिर जाएगा।

वीडियो देख यूजर्स हुए दंग
वहीं दूसरी ओर अपनी अच्छी प्रैक्टिस और मजबूत पकड़ के कारण शख्स झूले को हवा में लटकने के दौरान नहीं छोड़ता है ओर जैसे ही झूला नीचे आता है। वह उसे आराम से छोड़ते हुए साइड में आ जाता है। इस देख यूजर्स के पसीने छूट गए हैं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। जिसे शेयर करते हुए यूजर्स इस तरह के स्टंट करने से बचने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Video: कोबरा पर शख्स चला रहा था गोली, और फिर जो हुआ... देख कांप जाएगी रूह

संबंधित समाचार