बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। गोंडा-बहराइच मार्ग पर भलभद्र डिग्री कॉलेज के सामने बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर बलभद्र डिग्री कॉलेज के निकट एक वृद्ध सड़क पार कर रहा था। 

बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे के आसपास वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के चलते वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक वृद्ध की पहचान कराई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष है। वह देखने से विक्षिप्त लग रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें:-UP के बस्ती में चोरों ने Gas Cutter से ATM तोड़कर उड़ाई नकदी

संबंधित समाचार