हमीरपुर हादसा: Bundelkhand Expressway पर ट्रक से टकराकर कार में लगी, तीन जिंदा जले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, राठ। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया क्षेत्र में कल देर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे घुसने से तीन लोगों की मौत हो गयी। पीड़ित तीनों चित्रकूट से दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक राकेश (53), जितेंद्र (35) निवासी माधौगढ़ जिला जालौन और शरीफ (50) निवासी जालौन तीनों ही कल देर रात चित्रकूट से दर्शन कर वापस जालौन जा रहे थे। तभी इटैलियावाजा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गयी। जिससे कार में आग लग गयी और तीनों लोगों की मौके पर जल कर मौत हो गयी।

इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एसडीएम सरीला वसीओ मौके पर पहुचे और दमकल की गाड़ी बुलाकर आग बुझायी गयी तब तक तीनों शव जल कर खाक हो गएथे। ट्रक बीकानेर राजस्थान का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

संबंधित समाचार