कंझावला कांड: अदालत ने आरोपी आशुतोष की जमानत अर्जी पर फैसला रखा सुरक्षित
नई दिल्ली। कंझावला कांड में आरोपी आशुतोष भारद्वाज की जमानत अर्जी पर दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रखा। कंझावला में 31 दिसंबर की देर रात को एक महिला की स्कूटी को टक्कर मारे जाने के बाद कार से काफी दूर तक घसीटा गया था और उसकी मृत्यु हो गयी थी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल, भारद्वाज की अर्जी पर अपराह्न दो बजे फैसला सुनाएंगी।
ये भी पढ़ें- रामसेतु: सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब
