UP Board Exam: कुशीनगर के 1,19,370 परीक्षार्थी 178 केंद्रों पर देंगे बोर्ड परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी घोषित करने के बाद अब परीक्षा कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। जिले में कुल 178 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 1,19,370 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत किए गए हैं। जिले में वर्ष 2023 की बोर्ड की परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 67,674 और इंटरमीडिएट के 51,696 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

सभी परीक्षा केंद्रों को मिलने वाले प्रश्न पत्र डबल लॉक में रखे जाएंगे। बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।कुशीनगर जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित 254 समेत कुल 328 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें वर्ष 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 67,674 और इंटर के 51,696 परीक्षार्थी समेत कुल 1,19,370 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

बोर्ड की तरफ से परीक्षा की समय सारणी घोषित होने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा की सुचिता बनाए रखने से संबंधित अन्य तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्रों पर मिले प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में बने डबल लॉकर में रखा जाएगा। जिसकी 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

इसके अलावा परीक्षा की निगरानी का सीधा प्रसारण के जरिए की जाएगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा के प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखा जाएगा। इसके अलावा परीक्षा की लाइव निगरानी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Kushinagar News: 18 जनवरी से कुशीनगर से चलेगी नई यात्री ट्रेन, सभी स्टेशनों पर होगा ठहराव

संबंधित समाचार