बहराइच: मरीजों को फल वितरित कर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेसी बोले इंदिरा गांधी के कदमों पर चल रहीं प्रियंका

अमृत विचार, बहराइच। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया। सभी जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर फल वितरित किया। राष्ट्रीय महासचिव के दीर्घायु की कामना की।

बहराइच में गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के 51वें जन्म दिवस के अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय बागीश पाल के पुत्र नगर उपाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड व इमरजेंसी वार्ड में मरीजों व तीमारदारों को फल, मिष्ठान व बिस्किट का वितरण किया। 

नगर उपाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी सौम्य स्वभाव की मृदुभाषी व्यक्तिव की हैं। देश हित में बेरोजगारों, किसानों और महिलाओं की आवाज बुलंद करती हैं। देश की जनता और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनमें आयरन लेडी इंदिरा गांधी की छवि देखता है। प्रियंका गांधी जी सशक्त कर्मठ नेता है। 

नगर महामंत्री अमर नाथ शुक्ल ने कहा कि प्रियंका जी उत्तर प्रदेश के हर कार्यकर्ता की आवाज हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुकुंद जी शुक्ल शेरा, हसन इश्तियाक, कृष्णकांत मिश्रा, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, अनिल कुमार सिंह, अब्दुल मुईद चौधरी, हमजा शाहिद, जगदीश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - मेरठ: स्वामी विवेकानन्द की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाई, जमकर दौड़े धावक 

संबंधित समाचार