पठान की रिलीज से पहले रात 2 बजे होटल के कमरे में किससे मिले शाहरुख खान? सामने आ गईं ये Photos

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शाहरुख खान ने रात 2 बजे अपने होटल रूम में एक फैन से मुलाकात की जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में फैन अभिनेता को किस करते हुए दिख रहा है। फैन ने ट्वीट किया, किसी सुपरस्टार ने फैन्स के लिए ऐसा नहीं किया जैसा आप करते हैं...हमें होटल रूम में बुलाया और पूरा समय, तवज्जो व सम्मान दिया।

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan और Kriti Sanon की फिल्म Shehzada का Trailer रिलीज, देखिए Video

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान देश के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनके चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है। किंग खान जहां भी जाते हैं उनके चाहने वाले उनकी एक झलक के लिए घंटो इंतज़ार करते हैं, लेकिन क्या कोई इस बात पर यकीन कर पाएगा कि कोई सुपरस्टार रात को दो बजे अपने होटल के कमरे में किसी फैन को बुलाए और उनसे मुलाकात करे. पर ये सच है। ऐसा किसी और सितारे ने नहीं बल्कि शाहरुख खान ने किया है।

शाहरुख खान ने रात दो बजे अपने फैन से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें खुद उसी फैन ने ट्विट पर शेयर की है। जतिन गुप्ता नाम के शख्स ने ट्विटर पर शाहरुख से हुई मुलाकात की पूरी कहानी बताई है। जतिन के ट्विटर पर प्रोफाइल से साफ है कि वो किंग खान के बहुत बड़े फैन हैं। दरअसल शाहरुख बीते रोज़ ऑटो एक्सपो में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। यहीं के एक होटल में वो ठहरे हुए थे।

शाहरुख से मिलने के बाद जतिन ने ट्वीट किया, मुलाकारात के दो बजे हमारे लिए वक्त निकालने के लिए शुक्रिया शाहरुख खान। जो आपने किया वो कोई और सुपरस्टार नहीं करता। हमें अपने होटल रूम में बुलाया, पूरा वक्त दिया और इज्जत दी। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। आपको इतनी रात को डिस्टर्ब करने के लिए माफी चाहता हूं, लेकिन आई लव यू।

10 जनवरी को शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है। हालांकि कई लोगों ने ट्रेलर को काफी पसंद भी किया है। ट्रेलर देखने के बाद किंग खान के फैंस अब फिल्म का रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

यह भी पढ़ें- 'सोने की चिड़िया' बन Miss Universe मुकाबले में उतरीं दिविता राय, इवेंट में दिखाया अनोखा लुक... देखें वीडियो

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव