काशीपुर: प्यार का भरोसा जताया, बच्चे का जन्म हुआ और...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक शादी से मुकर गया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दोस्ती एक युवती से थी। जिसकी पहचान के मोहल्ला अल्ली खां निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। महिला ने गरीब व अपने सौतेले पिता के होने के चलते शादी के लिए हां कर दी।

इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। जिसके बाद वह शादी व कोर्ट मैरिज करने के लिए टाल मटोल करने लगा। इस बीच जब उसे गर्भ ठहर गया तो उसने शादी करने के लिए मना कर दिया और दस हजार रुपये लेकर बच्चा गिराने को कहा। इस दौरान उसे बीते दिनों एक बच्चा पैदा हुआ, जो अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मोहल्ला अल्ली खां निवासी अजीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के साथ ही आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार