बरेली: लकड़ी से भरी नगर निगम की ट्रॉली लूटी, विरोध करने पर कर्मचारियों को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बानखाना में बीती रात ट्रैक्टर ट्रॉली से अलाव की लकड़ी डालने गए नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर करीब तीन से चार क्विंटल लकड़ी ने लूट ली। मारपीट में एक नगर निगम का कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गया, जिससे कर्मचारियों में रोष है। नगर निगम कर्मचारियों ने इस घटना से अपने अधिकारियों को अवगत कराया। नगर निगम के जेई की तरफ से इस मामले में लकड़ी लूटना व कर्मचारियों से मारपीट करने वाले 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बीती रात करीब साढ़े आठ बजे के समय नगर निगम कर्मचारी अशोक कुमार, रामदास बेलदार और अमर सिंह अलाव जलाने की लकड़ी डालने के लिए टैक्ट्रर-ट्रॉली से जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह नीम की मढिया बानखाना पर पहुंचें, वहां पहुंचते ही दस से पन्द्रह अज्ञात लोगों ने ट्रॉली को रोक कर लकड़ी को लूटना शुरू कर दिया। जब उन लोगों ने विरोध किया तो लोगों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया और नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें अशोक कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। 

शोर-शराबा करने पर वह लोग लकड़ी लूट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सुबह इस मामले में नगर निगम कर्मचारी भारी सख्या में होकर अपने अधिकारियों से मिले और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की। इस मामले में नगर निगम के अवर अभियंता सुभाष त्रिपाटी की तरफ से थाना प्रेमनगर में 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली : मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने पेश की मानवता की मिसाल, ठंड में सड़क पर ठिठुर रही गरीब बुजुर्ग महिला को दिया आसरा

संबंधित समाचार