हल्द्वानी: पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, पत्नी ने लगाई सीएम से गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति और ससुरालियों से परेशान महिला पुलिस के चक्कर काट-काट कर थकी तो मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। मामले में मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

मुख्यमंत्री को दी शिकायत में दुर्गापाल कालोनी फूलड़चौड़ देवलचौड़ निवासी मनीषा पत्नी किशोक कुमार पपनै का आरोप है कि छह जून 2021 को पति ने उसे छोड़ दिया। जबकि शादी के बाद पति और ससुरालियों ने उसके पिता से मकान के नाम पर ढाई लाख रुपए लिए और मेरा सारा जेवर मारपीट कर छीन लिया। शिकायत पर ससुरालियों ने तहसील में गलती स्वीकारी, लेकिन फिर मारपीट कर निकाल दिया।

पीड़िता का कहना है कि ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना का सारा सुबूत उसके पास है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जबकि आरोपी पति अपनी ही पत्नी की तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा है। अज्ञात नम्बरों से भी परेशान किया गया और मामले को बढ़ाने पर जान से मारने की धमकी भी अज्ञात लोगों द्वारा दी जा रही है। उसने पति पर साइबर क्राइम में लिप्त होने का भी आरोप लगाया। 

संबंधित समाचार