अमेठी : पीएचसी गोसाईगंज में बनेगा छह बेड का कोरोना वार्ड
अमेठी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में छह बेड का कोरोना वार्ड बनवाया जाएगा जिसके लिए भूमि का चिन्हांकन गुरुवार को किया गया।
कोरोना की सम्भावित लहर को लेकर प्रशासन सर्तक दिख रहा है। चिन्हित सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वार्ड बनवा रही है। अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 बेड तथा गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छह बेड का कोरोना वार्ड बनवाया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डा. सौरभ सिंह ने बताया कोरोना के मरीजों को नजदीकी अस्पताल में ही सुविधा मिल सके इसके लिए कोरोना वार्ड बनाए जा रहे हैं। अमेठी सीएचसी में 16 बेड का वार्ड बनकर तैयार है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में कोरोना वार्ड बनाए जाने की तैयारी हो रही है। पीएचसी गोसाईंगंज में गुरुवार को जमीन का चिन्हांकन कराया गया।
ये भी पढ़ें : अमेठी : अभिजीत ने बनाया रिकॉर्ड, हिस्ट्री क्विज में मिले 100 फ़ीसदी अंक
