Bahraich News: आकाशवाणी पर 15 जनवरी को सुनिए कवि प्रदीप बहराइची के गीत, जानें प्रसारण का समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यालय संवाददाता, बहराइच, अमृत विचार। बहराइच के पयागपुर क्षेत्र निवासी शिक्षक और कवि प्रदीप बहराइची के गीतों का प्रसारण एक बार फिर आकाशवाणी लखनऊ से होगा। कवि प्रदीप के गीत 15 जनवरी को श्रमिक जगत कार्यक्रम में प्रसारित किए जाएंगे। जिले के पयागपुर विकास क्षेत्र निवासी कवि प्रदीप बहराइची परिषदीय विद्यालय के शिक्षक होने के साथ ही हिंदी साहित्य की सेवा कर रहे हैं। 

आकाशवाणी और टेलीविजन पर उनकी  कविताएं और गीत अक्सर प्रसारित होते रहते हैं। कवि प्रदीप बहराइची ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके गीतों की रिकॉर्डिंग आकाशवाणी लखनऊ में हुई है। 15 जनवरी रविवार को शाम 05:35 बजे उनके गीतों का प्रसारण आकाशवाणी केंद्र पर श्रमिक जगत कार्यक्रम में होगा।

गौरतलब हो कि इससे पूर्व अब तक आठ बार आकाशवाणी लखनऊ व चार बार दूरदर्शन लखनऊ से प्रदीप की रचनाएं प्रसारित हो चुकी हैं। पड़ोसी देश नेपाल के रेडियो वागेश्वरी एफएम व रेडियो रूबरू एफएम से भी प्रदीप की रचनाएं प्रसारित होती रहती हैं।

इसके अलावा नेपाल सहित देश के अनेक प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रदीप की रचनाओं को स्थान मिलता है। देश के बड़े मंचों पर सम्मानित हो चुके प्रदीप बहराइची की अब तक दो काव्य संग्रह 'आ जाओ मधुमास में' व 'चूमा है चांद को' भी प्रकाशित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-Ganga Vilas Updates : पीएम मोदी ने बटन दबाकर विलास क्रूज को किया रवाना, टेंट सिटी का भी किया उद्घाटन

संबंधित समाचार