अयोध्या: कमरे में मिला महिला का शव, पांच वर्ष पूर्व कैंसर से हो गई थी पति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। जिले के खण्डासा थाना क्षेत्र में एक विधवा का शव उसके घर में मिला है। मृतका के पति की पांच वर्ष पूर्व कैन्सर से मौत हो गई थी। पुलिस ने मौत की वजह की जानकारी हासिल करने के लिये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया है ।

बताया गया कि गुरुवार की देर शाम 36 वर्षीय सरोज पत्नी स्वर्गीय सालिक राम यादव निवासी मकरा का पुरवा, पोस्ट रौतावा, थाना खंडासा अपने घर के कमरे में मृत मिली।

परिजनों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने रात दस बजे मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया।मृतका सरोज के पति सालिक राम का पांच वर्ष पूर्व कैंसर बीमारी से देहांत हो गया था। मृतका के दो पुत्र 14 वर्षीय अभिषेक व 11 वर्षीय अंकुश हैं।

यह भी पढ़ें:-BBAU में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी निलंबित, प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने शुरू की जांच

संबंधित समाचार