जोशीमठ : होटल गिराने के लिए भारी मशीन का इस्तेमाल नहीं होगा
चमोली। उत्तराखंड के जोशीमठ में प्रशासन द्वारा मलारी इन होटल के निराकरण का कार्य शुरू हुआ। CBRI के मुख्य वैज्ञानिक ने डीपी कानूनगो ने कहा, हम जल्द से जल्द इसे ध्वस्त करने का काम करेंगे। हमने प्रशिक्षित लोगों को काम पर लगाया है।
हम यहां यांत्रिक निराकरण तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं। डीपी कानूनगो ( मुख्य वैज्ञानिक CBRI, जोशीमठ) ने बताया कि एक एक चीज को अलग कर के निकाला जाएगा। हम यहां किसी प्रकार के भारी कंपन वाले मशीन का प्रयोग नहीं करेंगे। हमे जमीन को बचाना है। हम कोशिश करेंगे की जमीन के अंदर कम से कम कंपन जाए या ना जाए।
ये भी पढ़ें : आज का इतिहास, 13 जनवरी : साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ बापू ने शुरू किया अनशन
