हल्द्वानीः नहर कवरिंग से खतरे की जद में मल्ला गोरखपुर के चार मकान, ठेकेदार पर मनमानी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसबीआई से नवाबी रोड तक नहर कवरिंग के कार्य के चलते मल्ला गोरखपुर में चार मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रभावितों का कहना है कि ठेकेदार मनमाने तरीके से जेसीबी चलवा रहा है। इसके चलते उनके मकानों को खतरा हो गया है।

प्रभावितों ने बताई समस्या 

प्रभावित सचिन सक्सेना ने बताया कि नहर कवरिंग कार्य के चलते जेसीबी से खुदाई की जा रही है। जेसीबी ऑपरेटर को सतर्क किया गया था लेकिन उसने नहीं सुना और मकान की नींव हिला कर रख दी। मकान ढहने की कगार पर आ गया है।

पार्षद रवि जोशी का कहना है कि अनियंत्रित ढंग से जेसीबी चलाने के कारण चार मकान खतरे की जद में हैं। विभागीय अधिकारियों को जेसीबी के बजाए मैनुअल कार्य करने को कहा गया है। काम धीमी गति से चल रहा है। जेसीबी से खुदाई करके छोड़ देते हैं, जिससे घरों को खतरा हो रहा है।

जिम्मेदार अधिकारियों ने ली सुध

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता केएस बिष्ट ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर स्थलीय निरीक्षण किया गया है। ठेकेदार को निर्देशित कर सावधानी से कार्य करवाने के लिए कहा गया है जिससे मकानों को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो।

संबंधित समाचार