Auraiya News : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने परिवार के ही दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई।

औरैया, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आवास स्थित कांशीराम कॉलोनी में बीती रात्रि एक ही व्यक्ति 11000 लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि परिवार के लोगों ने 2 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एसपी आवास कांशीराम कॉलोनी निवासी दीपक कुमार पुत्र प्रेमचंद अपने घर पर सो रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी की ही दो लोग आए और उसे जगा ले गए तथा उनकी कटी लाइट को जोड़ने के लिए उसे ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ा दिया।

जैसे ही दीपक ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ा कि तभी वह 11 हजार लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया और जमीन पर आ गिरा। उन लोगों द्वारा उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया तथा वहां से भाग गए।

परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उन्हें जानकारी हुई तो वह लोग अस्पताल पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल करने में जुटी हुई है।

वहीं परिजनों ने कॉलोनी के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार