Malaika ने की बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ की तारीफ, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने फिल्म को लेकर अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है।

इस दौरान मलाइका ने फिल्म कुत्ते का पोस्टर शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा कि ‘क्या शानदार फिल्म है’ “आप सब इसे नजदीकी सिनेमाघरों में देखने जरूर जाएं”, जिसके बाद अर्जुन कपूर ने भी मलाइका की पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा कि “मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर”।।

https://www.instagram.com/stories/malaikaaroraofficial/

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते एक संस्पेस थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी नजर आएंगे।

साथ ही फिल्म का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- पठान की रिलीज से पहले रात 2 बजे होटल के कमरे में किससे मिले शाहरुख खान? सामने आ गईं ये Photos

संबंधित समाचार