Uttarakhand Snowfall: जोशीमठ में संकट के बादलों के बीच उत्तराखंड में बर्फबारी, देखिए मनमोहक Video 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली। उत्तराखंड में लोगों को इस समय बदले मौसम का सामना करना पड़ रहा है। जोशीमठ में दरारों और जिंदगानियों पर संकट के बीच पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी लोगों का मन मोह रही है। आपदा के बीच से आती तस्वीरें आपके मन को मोह लेंगी। जोशीमठ में भी बर्फबारी हुई है।

यह भी पढ़ें-Joshimath Sinking : ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा, जोशीमठ केवल 12 दिनों में 5.4 सेमी धंसा

सुनील वार्ड में बर्फबारी का मामला सामने आया है। यह वार्ड भी दरार की चपेट में है। कई घरों में दरारें आई हुई हैं। इस कारण यह बर्फबारी लोगों को डरा रही हैं। संकट के इस काल में भी बर्फ की सफेद चादर सुकून भी देती दिख रही है। मानो, सबकुछ ठीक होने का संदेश दे रही हों।

भगवान केदार का धाम इस समय भारी बर्फ से सजा दिख रहा है। बर्फबारी के बीच बाबा केदार के धाम की शोभा देखते ही बन रही है। बाबा केदार बर्फ के बीच आराम करते दिख रहे हैं।

बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें भगवान बदरी विशाल का धाम चारों तरफ से बर्फ की चादर में लिपटा नजर आ रहा है। हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। धाम की शोभा को यह बढ़ाती दिख रही है।
उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद गंगोत्री धाम की तस्वीरें सामने आई हैं। चार धाम क्षेत्र का यह धाम इस समय बर्फ से लिपटा नजर आ रहा है। बर्फ की चादर के बीच धाम की शोभा अलग ही दिख रही है।

उत्तराखंड के औली में हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ों की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। जो भी लोग यहां घूमने पहुंचे, वे इस नजारा को देखकर यहां आने को सफल बताते रहे। साथ ही, जोशीमठ की आपदा के निदान की भी कामना करते रहे। औली में बर्फबारी रुकने के बाद भव्य नजारा देखने को देखने मिला।

दूर तक फैली हुई बर्फ सड़क और अन्य इलाकों को एक समान स्थिति में लिपटी दिखाई। इस नजारे को लोग अपनी आखों में भर लेने को बेताब दिखे।औली में पहुंचे लोगों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। बर्फबारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घरों और होटलों के बाहर खड़ी गाड़ियां भी बर्फ से ढकी हुई नजर आई।

उत्तराखंड के औली में बुधवार को काफी बर्फबारी हुई। गुरुवार की सुबह भी बर्फबारी ने लोगों को बदली स्थिति का अहसास कराया। बदले मौसम के बीच हो रही बर्फबारी के कारण पूरे इलाके में बर्फ की चादर फैली हुई दिखी।

यह भी पढ़ें- जलवायु कार्रवाई के लिए बहुत अच्छा साल हो सकता है 2023, जानिए कैसे!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका