गौतमबुद्ध नगर: लेबर कमिश्नर और इंस्पेक्टर सस्पेंड, लगे ये गंभीर आरोप  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। यूपी में सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति लगातार जारी है। इसके चलते शुक्रवार को जिले के डिप्टी लेबर कमिश्नर डीके सिंह और लेबर इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिन्हा को सस्पेंड कर दिया गया है। एक जापानी कंपनी के अफसरों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से नोएडा में तैनात डिप्टी लेबर अधिकारी और इंस्पेक्टर की शिकायत की थी। इनपर आरोप वसूली और लापरवाही बरतने के थे। 

मिली जानकारी के अनुसार सीको एडवांस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर यूकीनोरी काबे की तरफ से एक ई-मेल यूपी सरकार को मिला था। 9 जनवरी की शिकायत के बाद कानपुर में तैनात अफसरों से इस पूरे मामले की जांच कराई गई। अपर श्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह और उप श्रम आयुक्त आरपी गुप्ता की संयुक्त जांच में नोएडा में तैनात डिप्टी लेबर कमिश्नर धर्मेंद्र कुमार सिंह पर लापरवाही बरतने के आरोप सही पाए गए। जांच के बाद सीएम योगी ने गौतमबुद्ध नगर के डिप्टी लेबर अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह को मिलने वाले भत्तों पर रोक लगा दी है। 

ये भी पढ़ें - सुरक्षा ही जीवन का अर्थ, सुरक्षा के बिना जीवन व्यर्थ :एसपी सिटी 

संबंधित समाचार