रुद्रपुर: धार्मिक स्थल के पास मोबाइल टॉवर लगाने पर भड़के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिटकैप के मुखर्जीनगर स्थित धार्मिक स्थल के पास मोबाइल टॉवर लगाने पर स्थानीय लोग भड़के गए और उन्होंने विधायक और मेयर से मुलाकात कर टॉवर हटाने की मांग की। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

बताते चलें कि जगतपुरा मुखर्जी नगर स्थित धार्मिक स्थल के मैदान में प्राइमरी स्कूल के समीन नजूल भूमि पर निर्मित भवन में गलत तरीके से मोबाइल टॉवर लगाया जा रहा है। जिसके चलते भाजपा मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा ने स्थानीय लोगों को साथ लेकर विरोध प्रदर्शन किया और विधायक शिव अरोरा और मेयर रामपाल से इसकी शिकायत की।

उनका कहना था कि घनी आबादी के बीच टॉवर लगा ना गलत है, जिससे कभी भी दुर्घटना के साथ साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा। जिस पर विधायक और मेयर ने आश्वास न दिया कि जल्द ही टॉवर को लगाने के मामले का संज्ञान लेकर कार्य रुकवाया जाएगा। इस मौके पर निहार रंजन सरकार, प्रदीप विश्वास, अनिल विश्वास, निरापद सरकार, लकी कांत, सुधना मंडल, कनक मंडल, प्रफुल्ल मंडल, विष्णु रंग, प्रताप मंडल, उदय प्रजापति, चंदन मिश्रा, विकास सैनी, हरेंद्र अधिकारी, रवि मंडल, शंकर विश्वास आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार