मेरठ: गृह क्लेश में होमगार्ड ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

मेरठ: गृह क्लेश में होमगार्ड ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के अझौता गांव निवासी एक होमगार्ड ने शुक्रवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ती देख होमगार्ड को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

अझौता गांव निवासी अशोक 55 वर्ष पुत्र जयचंद दौराला थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था। शुक्रवार सुबह होमगार्ड ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अचानक होमगार्ड अशोक की तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने घटना की जानकारी ली और होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। होमगार्ड अशोक के दो बेटे आशु और अक्षय हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि, बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। 

होमगार्ड की मौत के बाद पत्नी संतोष व बेटों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक होमगार्ड अशोक के कंधों पर ही परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। होमगार्ड ने जहरीला पदार्थ का सेवन क्यों किया, इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। चर्चा है कि पारिवारिक विवाद के चलते होमगार्ड ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की। थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें- मेरठ में दिनदहाड़े बस रोककर 11वीं की छात्रा को मारी गोली, मची अफरा-तफरी