बरेली: जीआईएस सर्वे में कुछ लोग लगा रहे अड़ंगा, 26 वार्डों में काम अटका

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

इंदिरा नगर में भी टीम को सर्वे का कार्य करने नहीं दिया, चार जोन के कई वार्डों का नहीं हो सका सर्वे

बरेली, अमृत विचार। शहर के चार जोन के 80 वार्डों में से 54 का जीआईएस (ज्योग्राफिकल इंफॉर्मेशन सर्वे) आसानी से हो गया है, मगर पुराना शहर के कुछ वार्डों सहित पॉश इलाके में लोग सर्वे में बाधक बन रहे हैं। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। सर्वे करने वाली टीम के सदस्यों को लोग फर्जी बता उनसे झगड़ा कर रहे हैं। सर्वे टीम ने इसकी जानकारी नगर निगम के अफसरों को दे दी है। टीम इस संबंध में एसएसपी से भी मिलेगी। शहर में काम नहीं करने देने और गलत आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग करेगी।

शहर में इस समय वार्ड 77 सौदागरान का सर्वे चल रहा है। वार्ड के पार्षद और पूर्व उपसभापति अतुल कपूर का सहयोग सर्वे टीम को मिल रहा है। वार्ड के लोग भी वांछित सूचना देकर सर्वे में सहयोग कर रहे हैं। अब तक शहर में 54 वार्ड का सर्वे पूरा हो चुका है। 26 वार्ड बाकी है। कुछ दिन पहले टीम वार्ड 23 इंदिरा नगर में सर्वे करने गई तो यहां एक नेताजी ने टीम का विरोध किया। इसपर अफसरों ने वहां अंतिम चरण में सर्वे करने को कहा। इसलिए वार्ड 23 के आसपास के वार्डों का सर्वे होने के बाद भी यहां काम नहीं हो पाया है।

13sp701_432

नई बस्ती वार्ड 71 में पिछले दिनों टीम गई तो वहां कुछ लोगों ने विरोध किया। यहां जो व्यक्ति सर्वे करने आया, उसे वहीं के लोगों ने भगा दिया। वहां के लोगों ने ही टीम के सदस्यों को बताया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति पत्नी को पार्षद का चुनाव लड़ाना चाहता है, इसलिए जनता को बरगला रहा है।

सर्वे का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है
सर्वे टीम में शामिल लोगों ने बताया कि सर्वे के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। टीम जिस घर का सर्वे करती है। उस घर के लोगों से पूछकर ही एक फार्म भरती है। घर के सामने टीम जब इलेक्ट्रानिक उपकरणों को खोलती है तो एक आईडी स्वत: बन जाती है। फार्म में बिजली के बिल, मीटर का भी नंबर दर्ज करना होता है। टीम के पास मौजूद उपकरण से मकान की वास्तविक माप भी हो जाती है, इसलिए यदि कोई 100 गज के मकान को 90 गज का बताना चाहेगा तो वह भी नहीं चल पाएगा। सर्वे के बाद ही टैक्स का निर्धारण किया जाता है।

इन वार्डों में नहीं हुआ सर्वे
मौला नगर, चौधरी मोहल्ला,बानखाना कुंवरपुर, गुलाबनगर, सुर्खा,खन्नू मोहल्ला, घेरशेख मिटठू, बिहारपुर सिविल लाइंस, जाटवपुरा, बिहारीपुर मेमरान, फाल्तूनगंज, शहदाना, कानूनगोयान, बजरिया पूरनमल, सौदागरान, बड़ी बिहार, बह्मपुरा, हजियापुर, कांकरटोला, सहसवानी टोला, रोहली टोला, चकमहमूद, नई बस्ती, सूफी टोला, इंदिरा नगर।

ये भी पढ़ें- बरेली: टीबी वार्ड में व्यवस्थाएं बदहाल, मरीजों को इलाज का इंतजार

संबंधित समाचार