Big News: मिर्जापुर में क्रेन से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, दर्जनों ट्रेन फंसी
मिर्जापुर, अमृत विचार। यूपी के मिर्जापुर में बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों के अनुसार यहां के झींगुरा रेलवे स्टेशन पर सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ओएचई केबल टूटने के चलते क्रेन से टकरा गयी है। जिसके चलते दिल्ली -हावड़ा रुट बंद हो गया है। इस रास्ते में दर्जनों ट्रेनें फंस गयी है। मौके पर लाइन क्लियर करने के लिए काम जारी है। सूत्रों के अनुसार ये हादसा ओएचई केबल के क्रेन में फंसने के चलते हुआ है। राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई है। कई ट्रेन बदले हुए रुट से चलाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें -हरदोई में पुलिस जवानों ने ली शपथ... अपनाएंगे नियमों का पथ
