बरेली: रविवार से लौटेगी ठंड, चार डिग्री तक लुढ़केगा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को मिली राहत, अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट

बरेली, अमृत विचार। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं की दिशा बदलने व पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हुई बारिश के कारण सर्दी का असर कुछ कम हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं, देर शाम को भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में उत्तर- पश्चिम दिशा से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में रविवार से फिर से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान में 16 व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के आसार हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सोमवार से घना कोहरा व धुंध छाई रहेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: त्रिवेणी एक्सप्रेस में पुलिसकर्मी ने नाबालिग छात्रा को छेड़ा, गिरफ्तार

संबंधित समाचार