बरेली कटरी ट्रिपल मर्डर केस : कड़ी सुरक्षा के बीच मृतकों का अंतिम संस्कार, नहीं मिली शवों को पंजाब ले जाने की अनुमति
बरेली, अमृत विचार। कटरी में हुए ट्रिपल मर्डर केस के बाद से ही जिले की पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने मृतकों के शवों को जिले से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं दी है। शवों का अंतिम संस्कार फार्म हाउस पर कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शवों को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बता दें कि बुधवार शाम फरीदपुर के गोविंदपुर स्थित परमवीर सिंह के फार्म हाउस पर सुरेश प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसमें परमवीर पक्ष के परमिंदर सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी साहनी पुर फतेहगढ़ साहेब और देवेंद्र कुमार पुत्र करण सिंह निवासी मदनपुर होशियारपुर की हत्या हो गई थी। दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सुरेश प्रधान पक्ष के गुल मोहम्मद की भी हत्या हो गई थी।
बरेली कटरी हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मृतकों का अंतिम संस्कार, जिला प्रशासन ने नहीं दी शवों को पंजाब ले जाने की परमिशन pic.twitter.com/70JtadO1KF
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 14, 2023
इस मामले में पुलिस ने फार्म हाउस के मैनेजर खजांची लाल शर्मा की तरफ से 18 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में सुरेश पाल सिंह तोमर पुत्र झम्मन सिंह, विपिन, विकास सिंह पुत्रगण सुरेश पाल सिंह, अजीत पाल सिंह पुत्र महेंद्र, रिंकू, गेंदन लाल पुत्र धरमेई, पुष्प पाल,सूरजपाल, सुनील, संजय,सुधीर, अजय, राहुल पुत्रगण सूरजपाल, मुकेश पुत्र देशपाल, जगपाल उर्फ जग्गा, राम नरेश और आगरा के सुभाष पाठक और वीरेंद्र पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
बरेली कटरी ट्रिपल मर्डर केस : कड़ी सुरक्षा के बीच मृतकों का अंतिम संस्कार, नहीं मिली शवों को पंजाब ले जाने की अनुमति @dmbareilly @bareillypolice pic.twitter.com/NIYE6VL4Jc
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 14, 2023
परमवीर सिंह ने शवों को पंजाब ले जाने की जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन जिला अधिकारी डॉ. शिवकांत द्विवेदी ने सुरक्षा की दृष्टि से शवों का अंतिम सस्कार बरेली में ही करने की अनुमति दी है। दोनों मृतकों के शवों का आज कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच परमवीर सिंह के फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार किया गया।
ये भी पढ़ें : बरेली: कटरी ट्रपल मर्डर केस, आगरा में पुलिस टीमों का डेरा...तलाश रही सुरेश और उसके रहनुमा
