कानपुर में काग्रेंस का अनोखा प्रदर्शन, टूटी सड़क पर डाला कफन, अगरबत्ती जलाकर दी श्रृद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर दक्षिण के व्यस्तम जूही डिपो चौराहा पर टूटी सड़क पर कांग्रेस ने अनोखा सत्याग्रह किया। सरकार ने कानपुर नगर को स्मार्ट सिटी का बनाने का वादा करके शहर को खूनी गड्ढा सिटी बना दिया। इसी क्रम में कांग्रेस ने टूटी सड़क पर कफन डाला, फूल, अगरबत्ती और दीपक जलाते हुए श्रृद्धांजलि देकर शासन और प्रशासन, नगर निगम और पीडब्लूडी की संवेदनहीनता और जनता के दर्द को उजागर किया।

शुक्रवार को कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुवाई में जूही डिपो चौराहे पर राम धुन गाते हुए टूटी सड़क की श्रृद्धांजलि दी। क्षेत्रीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और महिलाओं ने नारेबाजी की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा की टूटी सड़कें या खूनी सड़कों से पूरा कानपुर त्रस्त है। रमजान, होली जैसे प्रमुख त्योहार, बच्चों की परीक्षा, व्यापारी परेशान हैं। गड्ढों में गिरकर लोगों की जान जा रही है।

कानपुर दक्षिम क्षेत्र कई समस्याओं से त्रस्त है। शहर की अधिकांश सड़कें जर्जर हैं जिससे जाम लग रहा है और लोग परेशान हैं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि एक माह के अंदर जर्जर सड़कों को ठीक नहीं किया गया तो जिस दिन सीएम कानपुर आएंगे, उनके रुट पर लेटकर कांग्रेसी विरोध करेंगे।

हरीश बाजपई, नरेश पाठक, डा.संतोष त्रिपाठी, रामस्वरूप तिवारी, टिल्लू ठाकुर, आनंद शुक्ला, मोहित दीक्षित, कमलाकांत तिवारी, अजय तिवारी, रमाकांत मिश्रा, राजेश गौतम, सुरेंद्र भदौरिया, अखिल गुप्ता, पदम मोहन मिश्रा, राज किशोर वर्मा,अजय सिंह, मनोज अवस्थी, मुकेश दुबे, शिवबालक दुबे, रुक्मा देवी,मोहम्मद अजीम,अश्वनी शर्मा आदि थे।

संबंधित समाचार