Lohri 2023 : कानपुरवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाया लोहड़ी का पर्व, गीतों पर थिरके लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Lohri 2023 कानपुर में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व।

Lohri 2023 कानपुर में कई विभिन्न जगहों पर ढोल नगाड़ों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया गया। यहां गीतों पर पंजाबी नृत्य से माहौल में उत्साह बना रहा।

कानपुर, अमृत विचार। Lohri 2023 सुंदर मुंदरिये हो तेरा कौन विचारा, दुल्ला भट्टी वाला…। जैसे लोकगीत के साथ ढोल-नगाड़ों की आवाज पर लोग खूब झूमे। शुक्रवार को पंजाबी समाज के लोगों ने घरों के साथ साथ विभिन्न चौराहों पर खुलकर लोहड़ी पर्व मनाया।

चारों तरफ पंजाबी नृत्य से माहौल में उत्साह बना रहा। आग की परिक्रमा करते हुए मूंगफली, काले तिल व मक्के के दाने डाल कर परंपरा निभाई और हर्षाल्लास और जश्न का माहौल उन घरों में और भी ज्यादा देखने लायक था, जहां विवाह व शिशु जन्म के बाद पहली बार लोहड़ी मनाई जा रही थी।

पिछले साल कोरोना के कारण लोहड़ी पर्व में उल्लास काफी कम हो गया था। लोगों ने सिर्फ घरों पर ही इस पर्व को मनाया था। चौराहों की लोहड़ी पर्व की रौनक नहीं थी। लेकिन, इस बार कोरोना का खतरा नहीं था तो लोगों ने पर्व में जमकर लुत्फ उठाया। खूब नाचे, ढोल नगाड़े बजाय, एक दूसरे को बधाई दी, अंताक्षरी गाई और बच्चे या बड़े यहां तक कि बुजुर्गों ने भी पंजाबी डांस कर सभी में जोश भर दिया।

शहर में गुमटी नंबर पांच, नवाबगंज, लाजपत नगर, अशोक नगर, लालबंगला, रंजीत नगर, गुजैनी, गोविंद नगर, जूही गौशाला में लोहड़ी का उत्साह देखा गया। इस दौरान नेहा कपूर, रूपाली सेठ, शुभम, ध्रुव सहित कई लोगों ने पर्व को मनाया।

 

संबंधित समाचार