बदायूं : डॉ अंबेडकर प्रतिमा खंडित किये जाने के मामले में मुकदमा दर्ज
बदायूं । उत्तर प्रदेश में जनपद बदायूँ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में डॉ़ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किये जाने से बढ़े जनाक्रोश के बीच पुलिस ने आज मुकदमा दर्ज किया। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव मझिया में बीती रात अराजक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ़ आंबेडकर की प्रतिमा को खंड़ित कर दिया।
इस खंडित प्रतिमा को गांव के लोगों ने आज सुबह देखा जिसके बाद जबरदस्त जनाक्रोश शुरू हुआ। इस बीच मामले की जानकारी होते ही थाना पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों का कहना हैं कि पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
ऐसे अराजक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी की जाए औैर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा को खंडित करके बाबा साहेब के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। एसपी नगर क्षेत्र अमित किशोर रीवास्तव का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा है।
पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : किराना व्यापारी के घर बदमाशों ने बोला धावा, बंधन बनाकर चार लाख का माल लेकर फरार
