बरेली: कोरोना संक्रमण से होमगार्ड समेत पांच की मौत, 112 पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बुधवार को एक होमगार्ड समेत पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई जबकि 112 लोग पॉजिटिव पाए गए। मृतकों में दो पीलीभीत के रहने वाले हैं, जिनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 87 हो गया है। वहीं, जिले में 112 और लोगों …

बरेली,अमृत विचार। बुधवार को एक होमगार्ड समेत पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई जबकि 112 लोग पॉजिटिव पाए गए। मृतकों में दो पीलीभीत के रहने वाले हैं, जिनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 87 हो गया है। वहीं, जिले में 112 और लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।

मृतकों में पीलीभीत के बीसलपुर निवासी 52 वर्षीय अनूप गुप्ता हैं। पीलीभीत के ही पूरनपुर निवासी 65 वर्षीय महिला की भी यहां मौत हो गई। मरने वालों में शहर के जगतपुर निवासी 48 वर्षीय होमगार्ड राधा किशन भी हैं। वह कोविड एल-3 अस्पताल में आईसोलेट थे। भोजीपुरा निवासी 67 वर्षीय श्याम बिहारी लाल और सीबीगंज के बादशाह नगर निवासी 43 वर्षीय प्रेमवती की भी उपचार के दौरान कोविड एल-2 अस्पताल में मृत्यु हो गई।

एसपी ग्रामीण कार्यालय में चार पुलिस कर्मी संक्रमित मिले
पुलिस विभाग में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला थमा नहीं है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय में चार और खुफिया विभाग में दो पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए। सुभाषनगर थाने के हेड कांस्टेबल भी संक्रमित पाया गया है। वहीं, सेंट्रल जेल का एक कैदी बुधवार को संक्रमित मिला। इससे जेल में खलबली मच गई है। मंगलवार को सेंट्रल जेल के एक कैदी की संक्रमण से मौत हो जाने पर यहां बाकी कैदी की जांच कराई गई थी। उधर, सेना में भी एक जवान संक्रमित पाया गया है। शहर के सीतापुर नेत्र चिकित्सालय मेंएक और कर्मचारी संक्रमित मिला है।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि इज्जतनगर और राजेंद्रनगर में पांच-पांच लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभयपुर में एक, डेलापीर में एक, प्रेमनगर के मोहल्ला कानून गोयांन एक, संजय नगर में दो, शीशगढ़ में एक, पुराना शहर के कटरा चांद खां में दो और सुभाष नगर में चार लोगों को संक्रमित पाया गया है।

महानगर कॉलोनी में एक, साहूकारा में दो, बजरिया पूरनमल में एक, प्रेमनगर में दो, बसंत सिनेमा के पास जवाहर नगर में दो, ख्वाजा कुतुब में एक, मॉडल टाउन में एक, बिहारीपुर में चार, कुदेशिया पर दो, शाहदाना में एक, शरीफ नगर में एक, किला में एक, पवन बिहार में एक, मढ़ीनाथ में एक, सुरेश शर्मा नगर में एक, भोजीपुरा में तीन, जेल रोड कचहरी में एक, फतेहगंज पश्चिमी में चार, मोहल्ला चौधरी रानी साहब के बाग में एक, विश्वनाथपुरम में एक, वीरपुर में एक, एकता नगर में एक, मलूकपुर बजरिया में एक, छीपीटोला में एक, रहपुरा रोड बसंत बिहार में एक, वीर सवारकरनगर में एक, बिशारतगंज में एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। एसआरएमएस की मोड्यूलर लैब में फिर से दो स्वास्थकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

संबंधित समाचार