LU कर्मी ने गोमती नदी में लगायी छलांग, हनुमान सेतु पर लगी भीड़
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में एक युवक ने हनुमान सेतु से गोमती नदी में छलांग लगा दी है। सूत्रों के अनुसार युवक लखनऊ यूनिवर्सिटी का कर्मचारी सुनील बताया जा रहा है। सुनील लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय और आवास का काम करता है। उसकी तैनाती टैगोर लाइब्रेरी मे थी। सूत्रों के अनुसार हनुमान सेतु पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की भीड़ जमा है। मौके पर 3 घंटे से अधिक समय हो गया हैं लेकिन अभी तक पुलिस और प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। लोग सुनील के आत्महत्या करने के कयास लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: शिकायतकर्ता को पीटने में चौकी इंचार्ज समेत एक दरोगा पर मुकदमा दर्ज
