आज का राशिफल: 06 अगस्त 2020
मेष- आज कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। अपने प्रियजन से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। उच्चाधिकारी मीटिंग के दौरान आपकी प्रशंसा करेंगे। वृष- आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको नये विचार और आइडियाज़ मिल सकते हैं। ऑफिस में खुशहाली और शान्ति का वातावरण रहेगा। शुभचिन्तकों से मेल-मिलाप होगा। मिथुन- आज …
मेष- आज कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। अपने प्रियजन से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। उच्चाधिकारी मीटिंग के दौरान आपकी प्रशंसा करेंगे।
वृष- आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको नये विचार और आइडियाज़ मिल सकते हैं। ऑफिस में खुशहाली और शान्ति का वातावरण रहेगा। शुभचिन्तकों से मेल-मिलाप होगा।
मिथुन- आज का दिन काम करने के नये तरीकों को अपनाने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय में सरकारी सहयोग मिलेगा। दोस्तों और सम्बन्धियों से सहयोग मिलेगा। सन्तान की शिक्षा की उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगी।
कर्क- आज आर्थिक हानि की आशंका रहेगी। गुप्त राज व्यक्त हो सकते हैं। पुराने रोग दोबारा आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपसे मुँह फेर सकते हैं। दिन शान्ति और समझदारी से बिताना हितकारी होगा।
सिंह- आज लवमेट्स विवाह की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना रहेगी। अटके हुये कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे। आकस्मिक लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे।
कन्या- आज आपको कार्यक्षेत्र में नये अनुबन्ध शुरू कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को बोनस मिल सकता है। विवादों को सुलझाने के लिये अच्छा दिन है। नये लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे।
तुला- आपकी प्रतिभा को नये मंच मिल सकते हैं। अपने लवमेट को घर के सदस्यों से मिलाने की योजना बनायेंगे। बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। मन तरोताजा रहेगा।
वृश्चिक- आज आप जमीन और फ्लैट आदि में निवेश कर सकते हैं। अनायास धन हानि होने के योग बन रहे हैं। किसी बड़े प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े मामलों में समझदारी रखें।
धनु- आज का दिन आपका आत्मबल और इच्छाशक्ति दोनों में ही वृद्धि होगी। कारोबार में आ रहा उतार-चढ़ाव अब दूर हो सकता है। व्यापारियों के उत्पादों की बाजार में डिमांड बढ़ेगी।
मकर- आज अत्यधिक मेहनत के बाद भी इच्छित परिणाम नहीं मिलेंगे। दूसरों के विषय में चिन्तन करने के बजाय स्वयं पर ध्यान दें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अचानक उलटफेर का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ- आज आप दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नये स्त्रोतों से धन लाभ होगा। प्रेमी जन आपकी उम्मीद पर खरा नहीं उतरेंगे।
मीन- आज घर में आये मेहमानों के कारण समय बर्बाद होगा। मन में शंकालु विचार पनपने के कारण प्रणय सम्बन्धों में खटास आ सकती है। तात्कालिक लाभ के आधार पर बड़े व्यापारिक फैसले न लें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।
