बरेली: आज से बदलेगा मौसम, न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिरने के आसार
अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बरेली, अमृत विचार। दो दिन धूप खिलने के बाद शनिवार को फिर से मौसम में बदलाव हो गया। पूरे दिन धूप नहीं खिली और देर रात तक पछुवा हवाओं करीब 12-15 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार पारा गिरने और गलन बढ़ने का क्रम अभी जारी रहेगा। इसके लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां बनी हुई हैं।
अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी गिरेगा, जिसके चलते गलन भरी ठंड रात और दिन दोनों पहर में सताती रहेगी। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह के समय हवा में 97 प्रतिशत नमी और शाम के समय 81 प्रतिशत नमी दर्ज की गई।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह के मुताबिक 15 से 19 जनवरी तक भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। शनिवार के बाद अगले चार दिन रात में घना कोहरा और दिन में गलन रह सकती है। हालांकि, आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: कोरोना से जंग की तैयारी, 31 लाख को लगी बूस्टर डोज
