मुरादाबाद : एक दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी किरन, मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम
मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रथम दृष्टया पति के हाथों बेरहमी से मौत के घाट उतार ही रुक गई किरन महज एक दिन पहले ही मायके से वापस ससुराल आई थी। तब किरण के परिजनों को भी यह यकीन नहीं था कि उनकी नवविवाहित बिटिया घर में अब दुबारा कदम नहीं रखेगी। किरण व उसके पति की दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले ससुराल पहुंच गए। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि किरन पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। दो बड़े भाई सूरज व कंचन और एक छोटा भाई अमन व बड़ी बहन आशा है। कंचन के मुताबिक उसकी बुआ भागवती मझोला थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर में रहती हैं। उन्होंने ही किरन व रवि सैनी की शादी कराई थी । 15 दिन पहले किरन ससुराल से मायके गई। एक पखवारा ससुराल में गुजारने के बाद मकर संक्रांति से ठीक पहले शुक्रवार को किरन ससुराल लौट आई। मां माया देवी नवविवाहित बेटी को मुरादाबाद छोड़कर वापस घर लौट गई। ससुराल पहुंचने के दूसरे ही दिन मायके वालों को किरन के मौत की खबर मिल गई। मायके वाले गहरे सदमे में हैं।
...तो गर्भवती है किरण
किरण की सास माया देवी के मुताबिक उनकी बहू इस वक्त गर्भवती है। पत्नी को डॉक्टर के पास ले जाने की बात करते हुए ही रवि घर आया था। यह दावा करने वाली माया देवी ने बताया कि उनके पुत्र वह बहू के बीच किस बात को लेकर अनबन चल रही थी, घर में यह किसी को नहीं पता। वह कौन सा कारण रहा जिसकी वजह से रवि को अपनी ही पत्नी को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतारना पड़ा? इस सवाल का जवाब न तो पुलिस के पास है और ना ही मृतकों के परिजन ही कुछ बता पा रहे हैं। पुलिस की तफ्तीश पूरी होने के बाद ही एक साथ दो मौतों के पीछे के राज का पता चल सकेगा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गृह कलह में बीवी की हत्या कर फंदे से झूला युवक, तहकीकात में जुटी पुलिस
