बरेली: ब्रह्मदेव मंदिर में खाटू श्याम की मूर्ति की हुई स्थापना, भक्तों ने भजनों पर जमकर लिया आनंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के पुराना शहर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना हुई। इस दौरान ढोल नगाड़े के साथ डीजे पर खाटू श्याम के भजनों का भक्तों ने जमकर आनंद लिया। बता दें ब्रह्मदेव मंदिर में  खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना से पहले खाटू श्याम की शोभा यात्रा नवादा शेखान, पुराना शहर, सतीपुर, सेटेलाइट, मौर्य मंदिर, सीताराम मंदिर होते हुए ब्रह्मदेव पर समापन हुई। जिसके मुख्य अतिथि राजेश मौर्या उर्फ बबलू भैया, नीरज पटेल, राज कुमार जीतू मौर्या, ठाकुर ओमप्रकाश मौर्य, नीतीश मौर्य, चंद्रपाल राठौर, नवल किशोर, पवन और तमाम लोग इस शोभायात्रा में मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें- बरेली: मिलावटी सामान से हैं परेशान तो रैपिड टेस्ट से मिलेगी निजात

 

संबंधित समाचार