हल्द्वानी: जोशीमठ के लिए दो ट्रक रसद व ऊनी कपड़े भेजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए खाद्य रसद, ऊनी कपड़े व कंबल भेजे।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने रविवार को मंडी गेट से दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर जोशीमठ के लिए रवाना किया। इन ट्रकों में प्रभावितों के लिए ड्राई राशन किट, कंबल,  टोपी,  शॉल और अन्य जरूरी वस्तुएं हैं। अभी दो ट्रक रसद भेजी गई है, यदि जरूरत पड़ी तो अन्य सामान भी भेजे जाएंगे। देश और दुनिया भर से लोग जोशीमठ की मदद को आगे आ रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं।

वैज्ञानिक, भूगर्भ शास्री, विशेषज्ञों की टीम जोशीमठ को किसी भी सूरत में बचाने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जोशीमठ को लेकर चिंतित हैं। यह दर्शाता है कि केंद्र व राज्य सरकार जोशीमठ आपदा प्रबंधन को लेकर संजीदा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, एसडीएम मनीष सिंह आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार