अयोध्या : भाजपा ने तैनात किए सोशल मीडिया व व्हाट्सएप प्रमुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैठक कर एमएलसी चुनाव की तैयार की रणनीति 

अयोध्या। गोरखपुर-अयोध्या स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि बैठक में जनपद के लिए मतदाता संपर्क योजना बनाई गई। प्रत्येक 20 वोटर पर एक प्रमुख कार्यकर्ता की तैनाती की गई।

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर जिला स्तर पर सोशल मीडिया व व्हाट्सएप के लिए प्रमुखों की तैनाती की गई है। कार्यकर्ताओं को लगातार मतदाताओं से संपर्क स्थापित करते रहना चाहिए। प्रचार सामग्री के वितरण, मतदाता संपर्क व अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रमुख व सह प्रमुखों की तैनाती की गई है। हम इस चुनाव में भी बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे है। एमएलसी चुनाव संयोजक अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, सह संयोजक कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नु, जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती, पंकज सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा, अमरनाथ वर्मा, विनोद गौड़, अर्जुन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें : अयोध्या: मंदिरों में चढ़े फूलों से बन रही अगरबत्ती, महापौर ने किया शुभारंभ

संबंधित समाचार