अयोध्या : जन्मभूमि परिसर में वर्षों से घूम रहे नीलगाय ने पीएसी जवान पर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमांडो को श्रीराम अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुजारी ने नीलगाय को जंगल भेजने की मांग की 

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पिछले कई वर्षों से घूम रहा नीलगाय परिसर की सुरक्षा के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार को नीलगाय ने सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान पर हमला कर दिया। साथी जवानों ने घायल को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में 32 बटालियन पीएसी के हेड कांस्टेबल मोहम्मद हनीफ नीलगाय से बचने की कोशिश में लगभग 10 मिनट तक भिड़े रहे, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिसर में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसके लिए 300 से अधिक वर्कर 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। वहीं तीन हजार से अधिक जवान तैनात हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करते हैं। ऐसे में नीलगाय अब श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चुनौती बन गया है। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि यह नीलगाय आने वाले समय में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। इसे तुरंत जंगल में छोड़ा जाना चाहिए। एसपी सुरक्षा पंकज कुमार ने बताया कि नीलगाय को लेकर अन्य अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

एक वर्ष पहले बाजारों में घूम रहा था

गो रक्षक रितेश दास ने बताया कि इसके पहले भी 18 जनवरी 2022 में इस प्रकार की घटना हो चुकी है। राम जन्मभूमि परिसर में दो नीलगाय होने की जानकारी मिली थी। एक को वन विभाग ने पकड़ लिया था। दूसरा परिसर और मुख्य बाजार में घूमता हुआ कई बार देखा जा चुका है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर: नेपाल विमान हादसे में मारे गए यूपी के 5 युवक, शव बरामद

संबंधित समाचार