आज का राशिफल। 16 जनवरी, 2023
मेष
आज व्यापार में आपको उत्तम धन लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों के ऊपर हावी रहेंगे। सभी काम शांतिपूर्वक पूर्ण होंगे। परिवार का खर्च बढ़ेगा। छात्र करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। दांपत्य जीवन में रोमांस का आनंद उठाएंगे।
वृष
आज उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। ऑफिस में आपके टीमवर्क की प्रशंसा होगी। नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाएं।
मिथुन
आज व्यापार को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। पुराना उधार दिया धन वापस मिलने के योग हैं। अत्यधिक आदर्शवाद से आपको बचना चाहिए। भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ बहसबाजी में न पड़ें।
कर्क
आज उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी न करें। मित्रों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। दांपत्य संबंधों में प्रेमभाव बढ़ेगा।
सिंह
आज धर्म-कर्म में आपकी स्वाभाविक रुचि और बढ़ेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जॉब में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। पैसे को लेकर उलझे मामले सुलझ सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
कन्या
आज आपकी दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहेगी। फाइनेंस से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। परोपकार के कार्यों में मन लगाएं। घरवालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।
तुला
आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। मन में उमंग-उत्साह की भावना का संचार होगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा सम्मान मिलेगा। नई योजना बनाने के लिए समय उत्तम है। फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहें।
वृश्चिक
आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार में बड़ी साझेदारी के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाई होगी। मंहगी वस्तुओं की ख़रीदारी कर रहे हैं तो बजट का ध्यान रखें। समाज में अपयश जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
धनु
आज संतान को लेकर समस्या दूर होगी। भाग्य का साथ मिलने से अचानक महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। निवेश के मामले में दिन बहुत शुभ है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे।
मकर
आज व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। आईटी और बैंक से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।
कुंभ
आज शाम को परिजनों के साथ विशिष्ठ विषयों पर चिंतन-विमर्श करेंगे। अचानक विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। विरोधी पक्ष आपके प्रति परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। समय का भरपूर लाभ उठाएंगे।
मीन
आज आलस्य में आपको समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। बीमा संबंधित कारोबार से लाभ मिलेगा। बुरी संगति से दूर रहें। जीवनसाथी आपसे शिकायत कर सकता है। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। मकान की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
