मेरठ: संघ पदाधिकारी के घर में साथी महिला के साथ घुसे बदमाश, शोर मचाने पर भागे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक संघ पदाधिकारी के घर में रविवार देर रात एक महिला अपने दो लुटेरे साथियों के साथ घुस गई। हालांकि, शोर मचाने पर तीनों भाग निकले। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। 
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयनगर की गली नंबर एक में संघ पदाधिकारी विजय वीर रस्तोगी परिवार के साथ रहते हैं। रविवार देर रात मुंह ढके हुए एक महिला उनके घर पर पहुंची और उनकी पुत्रवधु से गेट पर बात करने लगी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश इस दौरान गेट से दूर खड़े इंतजार करते हुए दिखे। मौका मिलते ही दोनों दरवाजे पर पहुंच जाते हैं और संघ पदाधिकारी की पुत्रवधु को बंधक बनाने का प्रयास किया। जिस, पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही दोनों बदमाशों के साथ उनकी साथी महिला भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सूचना पर लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। वहीं, इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत उत्पन हो गई। लोगों ने गश्त बढ़ाए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें- मेरठ: जिलाधिकारी ने 17 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल की छुट्टी के दिए आदेश

संबंधित समाचार