पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलपति ने दिया इस्तीफा, 2018 में विश्वविद्यालय में किए गए थे नियुक्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति राज कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं, ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

उनके इस्तीफे का कारण तत्काल ज्ञात नहीं है। धनखड़ ने अगले आदेश तक डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस (डीयूआई) की रेणु विज को कुलपति का प्रभार दिया है। कुमार 2018 में पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए थे। विश्वविद्यालय में शामिल होने से पहले कुमार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के निदेशक, डीन और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज के प्रमुख रहे थे।

ये भी पढ़ें : Charge Sheet में मजबूत मामला बनने पर 'Default' Bail को रद्द किया जा सकता है : SC

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज