Share Market : सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 234 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत, रुपया 31 पैसे टूटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में लिवाली से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 234.16 अंक की बढ़त के साथ 60,327.13 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 64.5 अंक की बढ़त के साथ 17,959.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, एलएंडटी, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। 

रुपया 31 पैसे टूटकर 81.89 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 31 पैसे टूटकर 81.89 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.79 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और टूटा। 

बाद में यह 31 पैसे के नुकसान के साथ 81.89 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.38 पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : समस्याओं के समाधान के लिए स्टार्टअप की तरह काम कर रही है सरकार: पीयूष गोयल

संबंधित समाचार